प्रयागराज स्थित पुष्पराज सिनेमा के अंदर बड़ा हादसा

गहरे गड्ढे में समा गयी सिनेमा की 10 फ़ीट ऊँची दीवार

स्थानीय लोगों में आतंक का माहौल

उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज (इलाहाबाद) के पुष्पराज सिनेमा में एक बड़ी घटना घटी है। आपको पहले बता दें कि यह पुष्पराज सिनेमा शाहगंज थाने के अंतर्गत पड़ता है जोकि लीडर रोड पर अवस्थित है। सिनेमा का व्यवसाय हाशिये पर चले जाने के बाद से पुष्पराज सिनेमा को भी बंद कर दिया गया। उसकी बिक्री हो गई। स्टेशन के गेट नंबर 1 के सामने स्थित पुष्पराज सिनेमा की बिक्री हो जाने के बाद से उसमें मल्टी स्टोरी मॉल बनाने का काम लगा दिया गया। मल्टी स्टोरी अर्थात् बहुमंजिली इमारत बनाने के लिये अंदर खुदाई का काम चलने लगा। खुदाई 40 फुट से भी ज्याद किया गया था सिनेमा के अंदर। आपको बता दें पुष्पराज सिनेमा की गहरी खुदाई के कारण बस्ती की तरफ की 10 फ़ीट ऊँची दीवार अंदर खुदे हुए गहरे गड्ढे में गिर गयी। भारी भरकम दीवार गिरने से अंदर काम करने वाले मज़दूरों में हड़कंप मच गया और वो सब सारी मशीनें छोड़कर वहां नौ दो ग्यारह हो गये। उधर दीवार गिरने के बाद मिट्टी की कटान अब बस्ती की तरफ बढ़ गयी है और बस्ती गड्ढे से 10 मीटर की दूरी पर ही है। स्थानीय घरों में रहने वाले लोग घर छोड़कर बाहर निकल आये हैं। उनको डर है कि कहीं उनका मकान भी 40 फ़ीट से भी ज़्यादा गहरे गड्ढे में ना गिर जाए। और इसी दौरान अभी दिल्ली और एनसीआर में भूकंप होने की खबर है। 
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x