सेंगोल के बदले में क्या? मोदी जी को धन्यवाद.. कैसे !?.. बताया शाह ने

सेंगोल के बदले एनडीए के 25 उम्मीदवारों को भेजें संसद



चेन्नई: 2024 के चुनाव के मद्देनज़र अमित शाह मैदान में उतर चुके हैं। रविवार को उन्होंने तमिलनाडु के लोगों पर एक एहसान जताते हुए तमिलनाडु की बागडोर बीजेपी-एलायंस को देने की मांग की है। उन्होंने तमिलनाडु की जनता से सेंगोल के बदले में एनडीए के 25 उम्मीदवारों को संसद भेजने की गुजारिश की। तमिलनाडु में अगले संसदीय चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू करते हुए, भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार शाम दक्षिणी राज्य के लोगों से 2024 चुनाव में एनडीए को कम से कम 25 सांसद देने का आग्रह किया। 

चेन्नई से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर में वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा,  भाजपा ने “तमिलनाडु की परंपरा और संस्कृति का सम्मान” किया और “चोल वंश की समृद्ध विरासत” के प्रतिबिंब सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित किया।

“2024 में, मोदी सरकार को तीसरी बार जीतना है। मुझे यकीन है कि भाजपा न केवल तमिलनाडु में सीटें जीतेगी, बल्कि राज्य से कैबिनेट मंत्री भी बनाएगी, ”उन्होंने कहा। मोदी सरकार के नौ साल की सफलता की व्याख्या करते उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का विरोध करने के लिए द्रमुक और कांग्रेस की आलोचना की और भारत के साथ कश्मीर को एकजुट करने के लिए मोदी की सराहना की।

उन्होंने कांग्रेस और डीएमके को 2जी, 3जी, 4जी पार्टियों से संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘मैं 2जी (स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला) की बात नहीं कर रहा हूं। 2जी का मतलब दो जेनेरेशन या पीढ़ियां, 3जी का मतलब तीन पीढ़ियां और 4जी का मतलब चार पीढ़ियां हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, “मारन परिवार दो पीढ़ियों से भ्रष्टाचार कर रहा है। करुणानिधि परिवार तीन पीढ़ियों से भ्रष्टाचार कर रहा है। गांधी परिवार भ्रष्टाचार करते हुए चार पीढ़ियों से सत्ता का आनंद ले रहे हैं।”


रिपोर्ट: सारथी | आज की ताजा खबर

नोट: यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध समाचार स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं तथा उपलब्ध तथ्यों के विश्लेषण पर आधारित है। समाचार घटनाक्रम समय के साथ परिवर्तित हो सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x