ईसीएल मुख्यालय के समक्ष 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की मांग पर प्रदर्शन

संवाददाता,सांकतोड़िया : बुधवार को सांकतोड़िया स्थित ईसीएल मुख्यालय के समक्ष 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर ईसीएल के बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल इंडिया एम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कोल इंडिया में प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में ईसीएल के बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल एम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने बताया कि संगठन के सदस्यों द्वारा आज पूरे कोल इंडिया में बैकवर्ड क्लास ओबीसी को 27% आरक्षण नहीं मिला है। इसको लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही इसे लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को संगठन द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि 27% आरक्षण नहीं मिलने के कारण नई पीढ़ी को नौकरी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने प्रबंधन से नई पीढ़ी का भर्ती पूरे कोल इंडिया में कही भी हो तो उन्हें 27 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की मांग की ।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष तारकेश्वर यादव, महासचिव राजाराम मंडल, कार्यकारी अध्यक्ष फखरुद्दीन शेख, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल, सचिव अचिंतो कुमार घोष, संयुक्त सचिव राजाराम भगत, शेख जुम्मन, राम सिहासन घोष, सेंटू कुमार, कालिदीन अहीर, मनोज कुमार दास, डूमर चंद महतो, फैजुल मियां, मोहम्मद शरीफ, राजेश साव सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद थे ।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x