बिदाईगढ़ मास्टरपाड़ा में पार्षद ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

संवाददाता, सीतारामपुर : आसनसोल नगर निगम के 19 नंबर वार्ड अंतर्गत बिदाईगढ़ मास्टरपाड़ा में मंगलवार को पार्षद उषा रजक ने सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर हरिशंकर तिवारी, मनोज कुमार, बुलु रजक, रंजीत कुमार सिंह समेत काफी संख्या में स्थानीय महिला और पुरुष उपस्थित रहे। स्थानीय तृणमूल पार्षद ने बताया कि काफी समय से लोगों द्वारा पक्की सड़क की मांग की जा रही थी। दूसरी ओर सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में ख़ुशी देखी गयी। लोगों ने बताया कि सड़क नहीं होने के कारण उनलोगों को असुविधा होती है, ख़ास कर बरसात के मौसम में तो रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता था। रास्ता कीचड़ से भर जाता था। जगह-जगह जल जमा हो जाता है। पक्की सड़क बन जाने से यह समस्या ख़त्म हो जाएगी. जानकारी के अनुसार लगभग 500 मीटर सड़क का निर्माण किया जायेगा।उषा रजक ने आश्वासन दिया है कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x