राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त, प्रशासन उदासीन

संवाददाता, पुरुलिया : काशीपुर विधानसभा अंतर्गत काशीपुर राजबाड़ी चौराहे पर तकरीबन एक माह से पेयजल सप्लाई का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे पानी इतना ज्यादा बह रहा है कि स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा सड़क पर चलने वालों से लेकर स्कूली छात्रों तक हर कोई इस वजह से परेशान है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार बातचीत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि जहां पीने के पानी की कमी होती है, वहीं पानी सड़कों पर बह रही है। प्रशासन क्यों नहीं दे रहा ध्यान? लोगों के अनेक प्रश्न हैं। लोगों का कहना है कि कब टूटेगी इनकी नींद, कब करेंगे लोगों के काम ?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x