जेल में बंद राजपाल यादव को इंडस्ट्री का सहारा, प्रियदर्शन ने बढ़वाई अगली फिल्म की फीस
कॉमेडी और कैरेक्टर रोल्स से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता इन दिनों चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस मुश्किल दौर में फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन ने उनके प्रति मानवीय और पेशेवर समर्थन दिखाया है।
प्रियदर्शन ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म के निर्माताओं से राजपाल यादव की फीस सामान्य से अधिक रखने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि राजपाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्हें आर्थिक सहारे की ज़रूरत है और इंडस्ट्री को इस समय उनके साथ खड़ा होना चाहिए।
“राजपाल एक अच्छे इंसान हैं” – प्रियदर्शन
एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा कि वे राजपाल यादव को दो दशकों से अधिक समय से जानते हैं। उन्होंने पहली बार राजपाल को फिल्म ‘जंगल’ में देखा था, जहां उनकी अभिनय क्षमता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।
प्रियदर्शन के मुताबिक, राजपाल की पहली फिल्म उनके साथ ‘मालामाल वीकली’ थी और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम किया।
निर्देशक ने यह भी साफ़ किया कि राजपाल की कानूनी परेशानी किसी गलत नीयत का नतीजा नहीं, बल्कि आर्थिक मामलों की सही समझ न होने के कारण पैदा हुई। उन्होंने कहा कि राजपाल ने हमेशा मेहनत और ईमानदारी से काम किया है।
कौन-सी फिल्मों में साथ किया काम
प्रियदर्शन और राजपाल यादव की जोड़ी ने हलचल, गरम मसाला, मालामाल वीकली, चुप चुप के, भागम भाग और ढोल जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। आगामी फिल्म में राजपाल यादव एक नकारात्मक भूमिका में नज़र आने वाले हैं।
16 फरवरी तक नहीं मिली जमानत
राजपाल यादव ने 5 फरवरी को चेक बाउंस मामले में आत्मसमर्पण किया था। उनकी जमानत याचिका पर में सुनवाई हुई, लेकिन फिलहाल राहत नहीं मिली। कोर्ट ने पिछली शर्तों का पालन न करने को लेकर सख़्त टिप्पणी भी की।
अदालत के सामने राजपाल यादव की ओर से यह दलील दी गई कि उन्होंने कर्ज़ की बड़ी रकम पहले ही चुका दी है और बाकी भुगतान के लिए भी वे तैयार हैं। अगली सुनवाई 16 फरवरी को तय की गई है, तब तक उन्हें तिहाड़ जेल में ही रहना होगा।
क्यों जेल गए राजपाल यादव
साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए एक निजी कंपनी से कर्ज़ लिया था। फिल्म के असफल होने के बाद वे समय पर पूरी रकम नहीं लौटा पाए। दिए गए चेक बाउंस होने के कारण मामला अदालत तक पहुंचा और अंततः उन्हें सज़ा का सामना करना पड़ा।
इंडस्ट्री ने बढ़ाया हाथ
जेल जाने से पहले राजपाल यादव ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनके पास तत्काल भुगतान के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। इसके बाद अभिनेता सोनू सूद ने इंडस्ट्री से अपील की, जिसके बाद कई कलाकार और फिल्मी हस्तियां उनकी मदद के लिए आगे आईं।
RajpalYadav,#RajpalYadavNews,#RajpalYadavJail,#BollywoodNews,#BreakingNews,#BollywoodUpdate,#Priyadarshan,#TiharJail,#EntertainmentNews,#HindiNews,#FilmIndustry,#CelebrityNews,#CourtNews,#LegalCase,#ActorLife,#BollywoodControversy

