संवाददाता, पुरुलिया। पुरुलिया के पुंचा और मानबाजार पुलिस स्टेशन स्थित बुधपुर पुल के नीचे एक महिला का तैरता हुआ शव बरामद किया गया। इस घटना से रविवार सुबह स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मानबाज़ार शहर से कुछ ही दूरी पर कंसाई नदी में एक महिला का शव तैरते देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के आधार पर मानबाजार और पुंचा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को परीक्षण के लिए पुरुलिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला का नाम प्रियंका महतो (24) है। उसका घर पड़ोसी राज्य झारखंड के पटमदा थाने के बिरारा गांव में था। मानबाजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुरुलिया में संसद की बैठक
संवाददाता,पुरुलिया : इस वर्ष उच्चतर माध्यमिक की 3 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा की संसद ने पहले से तैयारी…
ईसीएल के सीएमडी को प्रतिष्ठित खनन नवाचार पुरस्कार से सम्मानित किया गया
संवाददाता,,सांकतोड़िया: भारतीय कोयला और खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा…
पंचायत भवन को भगवा रंग देने को लेकर बवाल
संवाददाता, पुरुलिया। नीला और सफेद रंग भगवा हो गया। यह घटना पुरुलिया के 2 नंबर ब्लॉक के राघवपुर ग्राम पंचायत…
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
Please login to comment
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
