संवाददाता, पुरुलिया। पुरुलिया के पुंचा और मानबाजार पुलिस स्टेशन स्थित बुधपुर पुल के नीचे एक महिला का तैरता हुआ शव बरामद किया गया। इस घटना से रविवार सुबह स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक मानबाज़ार शहर से कुछ ही दूरी पर कंसाई नदी में एक महिला का शव तैरते देखा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के आधार पर मानबाजार और पुंचा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को परीक्षण के लिए पुरुलिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला का नाम प्रियंका महतो (24) है। उसका घर पड़ोसी राज्य झारखंड के पटमदा थाने के बिरारा गांव में था। मानबाजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
वेतन को लेकर जल विभाग के कर्मचारियों का नगरपालिका के सामने विक्षोभ प्रदर्शन
संवाददाता, पुरुलिया: पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। गुरुवार दोपहर जल विभाग के कर्मचारियों ने नगरपालिका के सामने…
लच्छीपुर में भूमि विवाद, पुलिस बल तैनात
संवाददाता, सीतारामपुर : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी के लच्छीपुर गेट खटाल क्षेत्र में एक विवादित…
दूध विक्रेता की हत्या, फैली सनसनी
परिवार वालों को हत्या का शक, पुलिस ने मामले में 2 को गिरफ्तार किया संवाददाता, पुरुलिया: राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे…
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
Please login to comment
0 Comments
