ईसीएल स्टेडियम में चार दिवसीय केएम प्रीमीयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

संवाददादा,सांकतोड़िया : यूथ वेलफेयर सोसायटी क्लब के तत्वावधान में शनिवार को सांकतोड़िया स्थित ईसीएल स्टेडियम में चार दिवसीय केएम प्रीमीयर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। मौके पर विशेष अतिथि के रूप में समीर माजी विशेष के अलावे मो अमजद, डॉ सुबल चक्रवर्ती, मंजूर आलम, मो शाबाज खान, तनवीर कुरैशी, बेलाल कुरैशी व अन्य लोग उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में जायरा एकादश, आफताब एकादश, रिंकू एकादश और साजिद एकादश की टीमों ने भाग लिया। खेल के प्रथम दिन शनिवार को आफताब एकादश और साजिद एकादश की टीमें आपस में भिड़ीं।
इस दौरान मुख्य अतिथि अमजद अंसारी ने कहा कि यहां धीरे धीरे खेलकूद का नामोनिशान लगभग मिट गया था। लेकिन आज डिसेरगढ़ सांकतोड़िया के उत्साही नवयुवकों का देन है कि खेलकूद यहां जीवित है। उन्होंने कहा कि नवयुवकों को खेलकूद में भाग लेते रहना चाहिए। क्योंकि ये खेलकूद शरीर को स्वस्थ्य बनाने में बहुत महत्वपूर्ण हैं जिससे मन और आत्मा भी स्वस्थ रहती है।इससे मानसिक चेतना का भी विकसित होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दी।


रिपोर्ट: सारथी | आज की ताजा खबर

नोट: यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध समाचार स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं तथा उपलब्ध तथ्यों के विश्लेषण पर आधारित है। समाचार घटनाक्रम समय के साथ परिवर्तित हो सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x