सीतारामपुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का कार्य संपन्न

सीतारामपुर रेलवे स्टेशन पर क्रेन से फुटओवर ब्रिज को सेट करते हुए.

सीतारामपुर रेल-यात्रियों की सुविधा के लिये एक और कदम

संवाददाता,सीतारामपुर। आज सुबह आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर जंक्शन स्टेशन के 3 व 4 नम्बर प्लेटफार्म के बीच फुट ओवर ब्रिज को सफलतापूर्वक फिट कर दिया गया है। उक्त फुट ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर आज सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक लगभग 8 घण्टे के क़रीब मेगा ब्लॉक लिया गया था। इस पूरे मेगा ब्लॉक में इंजीनियरिंग विभाग की ओर से डीईएन,एईएन 2, एसएसई आईओडब्ल्यू सीतारामपुर, टीआरडी विभाग की ओर से छोटे-बड़े अधिकारी, ट्रैफिक विभाग से सीतारामपुर टीआई, सीवाईएम सीतारामपुर, सीतारामपुर मेडिकल इंस्पेक्टर के साथ उनके मेडिकल विभाग, बिजली विभाग, सिग्लन विभाग, टेलीकॉम, आरपीएफ इंस्पेक्टर के साथ उनकी टीम, वाणिज्य विभाग समेत रेलवे के अन्य विभाग का भरपूर सहयोग मिला। जिसके बाद फुट ओवर ब्रिज का कार्य संपन्न हुआ। वहीं इस मेगा ब्लॉक की ख़बर मिलने के बाद से ही सीतारामपुर अमृत भारत स्टेशन कमेटी के सदस्य संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि हमारे इस स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन से प्रधानमंत्री जी ने सम्मानित किया है। यह बात हमारे सीतारामपुर की महत्ता को दर्शाता है। वर्मा ने कहा मोदी सरकार के आने के बाद से भारतीय रेलवे का कायाकल्प हो गया है। वंदे भारत देश की गरिमा को सुशोभित कर रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x