कारखानों के वाहनों से प्रदूषण के विरोध में रघुनाथपुर डीवीसी थर्मल पावर प्लांट के सामने विरोध प्रदर्शन

संवाददाता,पुरुलिया : पुरुलिया स्थित कारखानों के वाहनों से हो रहे प्रदूषण के विरोध में रघुनाथपुर डीवीसी थर्मल पावर प्लांट में स्थानीय भूस्वामियों ने मंगलवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कारखाना गेट के समक्ष छाई लदे डंपरों को रोक कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों में शामिल भोलानाथ मंडल व जलालुद्दीन ने कहा कि हमारी मुख्य मांग है कि डीवीसी थर्मल पावर प्लांट से छाई लेकर आने वाले ओवरलोड वाहनों से क्षेत्र में विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। साथ ही लोग लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जिसमें कई लोगों की असमय मौत भी हो जा रही है। सड़कों पर छाई से लदी ओवरलोड डंपरों के चलने से छाई लगातार सड़कों पर उड़ती रहती है। नतीजतन क्षेत्र के घर, तालाब, हर जगह राख से ढकी हुई हैं। खेती योग्य भूमि अब खेती के लायक नहीं रही। इसके अलावा, फैक्ट्री अधिकारी अपने वायदों से मुकर गए हैं।
क्षेत्र के लोगों को कारखानों में काम नहीं मिल रहा है। वे हरियाणा, दिल्ली और अन्य स्थानों से बाहरी लोगों को कारखानों में काम करने के लिए ला रहे हैं। और स्थानीय लोगों को काम नहीं मिल रहा है। फैक्ट्री अधिकारियों ने दो एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराईं थी। लेकिन अब अधिकारियों ने उसे हटा दिया है। परिणामस्वरूप, दुर्घटना की स्थिति में एम्बुलेंस की कमी के कारण दुर्घटना से प्रभावित लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक ​​कि स्थानीय लोग भी विभिन्न बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं। फैक्ट्री अधिकारी इनमें से किसी भी पहलू पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल भोलानाथ मंडल ने कहा कि “क्या इसीलिए हमने फैक्ट्री अधिकारियों को जमीन दी थी?” कि हमें यहाँ काम नहीं मिलेगा। उनके प्रदूषण के परिणामस्वरूप आज हमारी भूमि कृषि योग्य नहीं रह गयी है। हमारे स्कूली बच्चे खतरे का सामना कर रहे हैं। कहा हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसीलिए आज हम गाड़ियां रोककर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं तो हम बड़ा आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। इस बार घर की महिलाएं भी सड़कों पर उतरेंगी। हम चाहते हैं कि कारखाना चले। लेकिन अधिकारियों को स्थानीय लोगों पर नज़र रखनी चाहिए। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि यहां के लोगों को काम मिले।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x