जनता मजदूर संघ ने कोलियरियों के निजीकरण के विरोध में किया प्रेस कांफ्रेंस

संवाददाता, सांकतोड़िया : ईसीएल के चिनाकुड़ी 9/10 नंबर लाइन स्थित सोमवार को जनता मजदूर संघ ने कोलियरियों के निजीकरण (एमडीओ मोड) के विरोध में प्रेस कांफ्रेंस किया। मौके पर ईसीएल (एच क्यू) अध्यक्ष रविलोचन बनर्जी एवं सचिव मलखान पासवान, अशोक राय चौधरी, धर्मेंद्र पासवान, वंदना कुमारी, सुनील सिंह, ललन रविदास, दिगम्बर केवट सहित अन्य उपस्थित थे।
रविलोचन बनर्जी ने कोलियरियों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। कहा कि कोलियरी प्रबंधन का जो सिस्टम चालू हो गया है उसका हमलोग विरोध करते हैं। हम चाहते हैं कि कंपनी अपने ढंग से अपने डिपार्टमेंट से चलाये। नहीं तो इससे आगे चलकर काफी नुकसान होगा। पहले कंपनी के समय जो हो रहा था वैसा शुरू हो जाएगा। बाहर से चोरी गुंडागर्दी होगी। कोलियरी पूरा बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कोई सुविधा नहीं, अभी कोलियरी में रिफ्रेसमेंट जैसे फुटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, स्पोर्ट्स सब बंद हो गया। सिर्फ कोयला काटो और बेचो। हम इन सबका विरोध करते हैं।
इधर मलखान पासवान ने कोलियरी की वर्तमान समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की। कहा कि हम सब श्रमिकों के साथ हो रही विसंगतियों के आलोक में एकत्रित हुए हैं। हर क्षेत्र में हमारा संगठन मजदूरों के हित के लिए इकट्ठा हो रहा है। हम मजदूरों के हित में काम करेंगे।


रिपोर्ट: सारथी | आज की ताजा खबर

नोट: यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध समाचार स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं तथा उपलब्ध तथ्यों के विश्लेषण पर आधारित है। समाचार घटनाक्रम समय के साथ परिवर्तित हो सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x