इस बार मातारानी आएंगी घोड़े से, प्रस्थान करेंगीं हाथी से, तो क्या होंगे इसके मायने?

मां दुर्गा का आगमन इस बार घोड़े पर होगा और हाथी पर सवार होकर प्रस्थान होगा।

चैत्र नवरात्र का प्रारंभ मंगलवार से होने के कारण मां दुर्गा घोड़ा पर सवार होकर आएंगी लेकिन माना जाता है घोड़े की सवारी से माता रानी का पृथ्वी पर आगमन शुभ नहीं है। ज्योतिष व पंडितों के अनुसार इस तरह से आगमन प्राकृतिक आपदा, भारी राजनीतिक हेर-फेर व हलचल, भूकंप, आंधी-तूफान इत्यादि का द्योतक है। फिर भी हम यही जानते हैं मातारानी का आगमन है। ये सारे प्रकोप मातारानी के आगे कौन सा मायने रखते हैं। हम माँ दुर्गा पर अपना भरोसा रखें। हम उनके संतान हैं और वही हमारी सुरक्षा भी करेंगीं। कुल मिलाकर हमारा मानना यही है कि मां का आना ही शुभ है और माँ जाएंगी तो बस दुख ही होता है, मगर वो हमें सुखी रहने का आशीर्वाद ही देकर प्रस्थान करती हैं। वैसे भी मां न आती हैं न जाती हैं माँ हमारे पास ही हर पल है सिर्फ हमें दिल से याद भर करने की जरूरत है।

चैत्र नवरात्र की तैयारी कर ली है आपने? आइए जानें कब है घट स्थापना

अब आते हैं माता रानी के लौटने का। तो माता रानी वापस लौटेंगी हाथी पर। जो कि पूर्णरुपेण ज्योतिषों की भाषा में भी शुभ है। इससे हर एक की जिंदगी में उन्नति, अच्छे फसल सहित किसानों की जिंदगी में भी खुशहाली छा जाएगी।

Leave a Reply

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x