संवाददाता, पुरुलिया : पुरुलिया लोकसभा के काशीपुर विधानसभा अंतर्गत हुड़ा ग्राम पंचायत की ओर से प्रधान संदीप सिंह सरदार के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगभग 600 जरूरतमंदों के बीच सर्दी के कपड़े बांटे गए। मौके पर काशीपुर विधायक कमलकांत हांसदा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान संदीप सिंह सरदार ने कहा कि हमने जनता का वोट जीता है इसलिए हम जनता के सुख-दुख में हमेशा शामिल हैं। हम जिस राजनीतिक दल से हैं उसका नाम भारतीय जनता पार्टी है।
इसलिए हम एक प्रतिबद्ध व्यक्ति के रूप में काम करेंगे और हमेशा लोगों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर बार सर्दियों के कपड़े देकर बहुत अच्छा लग रहा है और हम खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं हर साल इस तरह के समाज सेवा के कार्य करने की पूरी कोशिश करता हूं।

रिपोर्ट: सारथी | आज की ताजा खबर
नोट: यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध समाचार स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं तथा उपलब्ध तथ्यों के विश्लेषण पर आधारित है। समाचार घटनाक्रम समय के साथ परिवर्तित हो सकते हैं।
