हिमाचल प्रदेश में हुई कराटे प्रतियोगिता में झालदा की गृहवधू को स्वर्ण पदक

स्वर्णपदक विजेता जयिता गोस्वामी तथा कोच सेंसई सुमित गोस्वामी

संवाददाता, पुरुलिया। हिमाचल में चल रही कराटे प्रतियोगिता में झालदा की एक गृहवधू ने स्वर्ण पदक हासिल की है। हिमाचल में राष्ट्रीय स्तरीय की कराटे प्रतियोगिता 29 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में झालदा से पुरुलिया तक आठ प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिनमें से अनिक गोस्वामी ने डबल्स में गोल्ड जीतकर एक मिसाल कायम की है। इसके अलावा भी झालदा की गृहवधू जयिता गोस्वामी ने भी स्वर्ण पदक जीता है। इस टूर्नामेंट में देवयानी मुरा ने रजत और कांस्य, संप्रित भट्टाचार्य दो रजत कांस्य, सृजा सूत्रधार दो रजत, उत्सव बिट ने दो कांस्य, राणा प्रताप नाइक ने एक रजत, एक कांस्य व ईशान सूत्रधार ने एक रजत एक कांस्य पदक जीता है। इन 8 प्रतिभागियों ने पश्चिम बंगाल और पुरुलिया को 15 पदक दिलाकर गर्व से भर दिया है।

इस संबंध में वर्ल्ड अंकुराष्ट्र शतकान कराटे एसोसिएशन ऑफ पुरुलिया के प्रमुख और कोच सेंसई सुमित गोस्वामी रविवार को हिमाचल से लौटकर पत्रकारों से रूबरू हुए और कहा कि कोच का काम हर छात्र को उचित शिक्षा व प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाना है। ताकि वे आने वाले दिनों में जिले राज्य के साथ-साथ देश के लिए भी पदक ला सकें। सेन्सेई सुमित गोस्वामी ने यह भी कहा कि मुझे बहुत खुशी और संतुष्टि है कि मेरे बच्चे यहां से स्टेट नेशनल और इंटरनेशनल में भाग ले रहे हैं और उन्हें अच्छे परिणाम मिल रहे हैं और मैं अच्छी ट्रेनिंग दे पा रहा हूं इससे कोई निराश नहीं है। क्योंकि एक शिक्षक की योग्यता उसके विद्यार्थियों की योग्यता से सिद्ध होती है।

दूसरी ओर, झालदा शहर में सफल गृहिणियां और सफल छात्र छात्राओं की सफलता पर शहर के लोगों ने खुशी जताई। लोगों ने ट्रेनर की इस पहल की सराहना की है।


रिपोर्ट: सारथी | आज की ताजा खबर

नोट: यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध समाचार स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं तथा उपलब्ध तथ्यों के विश्लेषण पर आधारित है। समाचार घटनाक्रम समय के साथ परिवर्तित हो सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x