मकर संक्रांति पर सुभाष सेतु सहित तुलिन सुवर्णरेखा नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

झालदा तुलिन सुवर्णरेखा नदी का दृश्य

संवाददाता, पुरुलिया: मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम बंगाल के पुरूलिया और वर्धमान जिले को जोड़ने वाली सुभाष सेतु स्थित दामोदर नदी के दोनों किनारे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। साथ ही बंगाल–झारखंड स्थित कंसाई नदी तथा झालदा तुलिन सुवर्णरेखा नदी में भी डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर कहीं-कहीं मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन के साथ खिचड़ी का भी आयोजन किया गया।जानकारी के अनुसार मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मंगलवार सुबह 4 बजे से ही सुभाष सेतु के दोनों किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और दिन के 9 – 10 बजते ही दोनों किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच दामोदर नदी में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने शिव भगवान के मंदिर और सूर्य भगवान मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं दूसरी ओर बंगाल-झारखंड सीमांचल क्षेत्र स्थित बराकर नदी,पंचेत डैम सहित शीतलपुर,चिनाकुड़ी,पुरुलिया, बाघमुंडी,बलरामपुर,अयोध्या पहाड़,सांतुड़ी एवं चितरंजन के अजय नदी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो हुआ जो दिन के तकरीबन 12 बजे तक चली।इधर झालदा थाने की तुलिन सुवर्णरेखा नदी में तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा।तीर्थयात्रियों ने कहा कि पुरुलिया जिले में मकर संक्रांति और टूसू मेला सबसे पवित्र मेलों में से एक है। इसलिए हम हर साल मकर संक्रांति परयहा आते हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की ओर से उक्त क्षेत्रों में पुरुलिया तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस अप्रिय घटना न हो इसके लिए काफी सजग देखी गई। हर मोड़ चौक चौराहे पर पुलिस की व्यवस्था चौकस रही।


रिपोर्ट: सारथी | आज की ताजा खबर

नोट: यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध समाचार स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं तथा उपलब्ध तथ्यों के विश्लेषण पर आधारित है। समाचार घटनाक्रम समय के साथ परिवर्तित हो सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x