लाठी डंडों से यौनकर्मियों और दुकानदारों की धुनाई

संवाददाता, सीतारामपुर-कुल्टी के लालबत्ती क्षेत्र के लच्छीपुर में इलाका दखल के लिए कुछ दलबद्ध युवकों ने लाल बत्ती क्षेत्र में घुसकर तोड़फोड़ किया और लाठी डंडों से यौनकर्मियों और दुकानदारों की पिटाई कर दी। जिससे कई यौनकर्मी घायल हो गईं। अचानक हमला से लोग अपने को बचाने के लिए अपना दुकान बंद कर इधर-उधर भागने लगे।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी कुल्टी जावेद हुसैन और कुल्टी थाना प्रभारी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पुलिस पहुंच उपद्रियों को खदेड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पास के पाड़ा के कुछ उप्रदवी दिशा अस्पताल के पीछे का गेट तोड़ लाल बत्ती क्षेत्र के बाजार में लाठी डंडे से लैस होकर हमला कर दिये। इस बीच कई दुकानों में तोड़फोड़ कर ग्राहकों और महिलाओं को पीटा गया। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने लोगों को आश्वासन देते हुए दुकानों को फिर से खुलवाया। घटना के मद्देनजर पुलिस की अस्थाई पिकेट दिशा में बैठा दी गई है। वहीं यौनकर्मियों ने कहा कि हम लोग स्थानीय दलालों से बहुत परेशान हैं। वहीं स्थानीय आसपास के युवकों द्वारा शराब पी कर गुंडागर्दी की जा रही है। पुलिस का भी इन्हें कोई भय नहीं। विरोध करने पर वे दलबद्ध होकर गाली गलौज व मारपीट करते हैं। अधिकतर दलाल इन्हीं के संपर्क में हैं।


रिपोर्ट: सारथी | आज की ताजा खबर

नोट: यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध समाचार स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं तथा उपलब्ध तथ्यों के विश्लेषण पर आधारित है। समाचार घटनाक्रम समय के साथ परिवर्तित हो सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x