रेड पड़ी तो खिड़की से फेंक दी करोड़ों की नोटों की गड्डियां

इस घटना में तब एक हैरान करने वाला मोड़ आया, जब सतर्कता विभाग के अधिकारी बैकुंठ नाथ सारंगी के घर पर छापेमारी करने के लिए पहुंचे. छापेमारी की कार्रवाई के डर से चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी ने करोड़ों की नोटों की गड्डियों को अपने फ्लैट की खिड़की से बाहर फेंक दी. हालांकि, उन नोटों की गड्डियों को बाद में सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने गवाहों की मौजूदगी में बरामद कर लिया.

दो जगहों से बरामद हुए 2.1 करोड़ की नकदी

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी में सारंगी के अंगुल वाले आवास से 1.1 करोड़ और भुवनेश्वर वाले फ्लैट से 1 करोड़ की नकदी बरामद की. विभाग ने यह कार्रवाई ज्ञात स्रोतों से आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में की. इस कार्रवाई के दौरान कुल 26 पुलिस अधिकारी तैनात थे, जिसमें 8 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर और 6 एएसआई के साथ अन्य सहायक कर्मचारी शामिल थे.

वीडियो में बड़ी मात्रा में नोटों की दिखी गड्डियां

इस छापेमारी अभियान के सामने आए वीडियो में सतर्कता विभाग के अधिकारी बड़ी मात्रा में मिली नकदी को गिनते नजर आ रहे हैं. जिसमें 500 रुपये के नोट की गड्डियों के साथ 200. 100, 50 और 20 रुपये के नोट भी शामिल थे.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x