सड़क हादसे में पति की मौत,पत्नी घायल

गुस्साई भीड़ ने डम्पर को आग के हवाले किया

संवाददाता,पुरुलिया: दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उनकी गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना रविवार सुबह पुरुलिया के काशीपुर थाना अंतर्गत पहाड़पुर से सटे इलाके की है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह निर्मल मंडल अपनी गर्भवती पत्नी मंजू मंडल को डॉक्टर के पास इलाज कराने के जाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर तालाजुड़ी जा रहे थे, इसी बीच रंगुनिगोडा गांव के पास एक डम्पर ने नियंत्रण खो दिया और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में निर्मल मंडल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में काशीपुर कल्लोली प्राथमिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनकी पत्नी मंजू मंडल को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। मृतक रघुनाथपुर इलाके के रहने वाले थे।
इधर घटना की खबर फैलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के उपरांत नाराज लोगों ने पहाड़पुर क्षेत्र में एक निजी हेयर ड्रेसर की दुकान पर पहुंचकर व्यापक तोड़फोड़ और आगजनी की, उन्होंने हेयर ड्रेसर की दुकान और दो डम्पर जलाकर राख कर दिया। गुस्साई भीड़ ने कई डम्परों में भी तोड़फोड़ की तथा सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिये। साथ ही दो मोटरसाइकिल तोड़ दिए गए। घटना की खबर मिलते ही एडिसनल एसपी (ऑपरेशन) अविनाश जोधाबर, रघुनाथपुर एसडीपीओ रोहेद शेख, स्थानीय काशीपुर थाना पुलिस और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले को कंट्रोल किया। बहरहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


रिपोर्ट: सारथी | आज की ताजा खबर

नोट: यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध समाचार स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं तथा उपलब्ध तथ्यों के विश्लेषण पर आधारित है। समाचार घटनाक्रम समय के साथ परिवर्तित हो सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x