
संवाददाता,कुल्टी: नेशनल फ्रंट ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन (एनएफआईटीयू) के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष बुम्बा मुखर्जी के नेतृत्व में एनएफआईटीयू के प्रतिनिधि मंडल ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के नवनियुक्त अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सतीश झा से परिचयात्मक बैठक की।
बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सीएमडी सतीश झा ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के समाधान के प्रति सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर एनएफआईटीयू के सोदपुर क्षेत्र के अध्यक्ष धीरज गिरी, आरसीएमसी के महामंत्री डीजे मिश्रा और पूर्व पार्षद अभिजीत आचार्य भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने संगठन के दृष्टिकोण और कर्मचारियों की समस्याओं को सीएमडी के समक्ष रखा। बैठक को सफल बताते हुए एनएफआईटीयू के पदाधिकारियों ने कहा कि इस संवाद से श्रमिकों के हितों की रक्षा के नए आयाम खुलेंगे।
रिपोर्ट: सारथी | आज की ताजा खबर
नोट: यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से उपलब्ध समाचार स्रोतों, आधिकारिक सूचनाओं तथा उपलब्ध तथ्यों के विश्लेषण पर आधारित है। समाचार घटनाक्रम समय के साथ परिवर्तित हो सकते हैं।
